कैलाश गहलोत ने आप से छुड़ाया दामन, अब बीजेपी में जाने के लग रहे कयास
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले कैलाश गहलोत मंगलवार को बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। गहलोत ने रविवार को अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के कामकाज पर तमाम तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने केजरीवाल के सीएम रहते सरकारी निवास पर किए गए खर्च को लेकर भी सवाल उठाया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह बीजेपी में जा सकते हैं।
कैलाश गहलोत पर भी कई तरह के आरोप लगे
कैलाश गहलोत पर भी कई तरह के आरोप लगे हैं। दिल्ली के कथित शराब घोटाले से उनका नाम भी जुड़ने की आशंका थी क्योंकि जिस कमेटी ने दिल्ली की आबकारी नीति को मंजूरी दी थी उसमें कैलाश गहलोत भी थे। कैलाश गहलोत के पार्टी छोड़ने पर आप सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि गहलोत ने बीजेपी की गंदी राजनीति के दबाव में इस्तीफा दिया है। उनको ईडी और सीबीआई की छापेमारी और जांच का डर दिखाया गया है।
गहलोत के इस्तीफे से आप और बीजेपी के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया
दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले गहलोत के इस्तीफे से आप और बीजेपी के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। संजय सिंह ने कहा कि ईडी और सीबीआई के छापों के जरिए कैलाश गहलोत पर दबाव बनाया गया और अब वह बीजेपी की स्क्रिप्ट के मुताबिक बोल रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव से पहले बीजेपी की ‘मोदी वॉशिंग मशीन’ सक्रिय हो गई है। आप की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि गहलोत और उनके परिवार के खिलाफ जारी जांच के कारण उनके पास बीजेपी में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। हालांकि गहलोत ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने आप की गलत नीतियों के कारण पार्टी छोड़ने की बात कही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
