जो बाइडन ने बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बात
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बातचीत की। यह बातचीत तब हुई है, जब इजराइल ने हाल में लेबनान में जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू की और ईरान के बैलेस्टिक मिसाइल हमले की जवाबी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
नेतन्याहू के कार्यालय ने पुष्टि कर बताया कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बात की थी। पीएमओ के मुताबिक, ट्रंप ने पिछले सप्ताह नेतन्याहू को फोन किया और ‘‘इजराइल द्वारा हिजबुल्ला के खिलाफ चलाए गए दृढ़ अभियानों के लिए उन्हें बधाई दी। रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के खिलाफ राष्ट्रपति पद की दौड़ में हैं।

एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
