एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जयशंकर और निर्मला सीतारमण
बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह लगभग तय है कि वे चुनाव लड़ेंगे। लेकिन पार्टी ने अभी इस बात पर फैसला नहीं किया है कि उनमें से किसको कर्नाटक से लड़ना चाहिए या दोनों को बाहर से लड़ना चाहिए।मीडिया रिपोर्ट में इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि जयशंकर या सीतारमण बेंगलुरु से चुनाव लड़ेंगे। 2019 में भाजपा ने बेंगलुरु की सभी तीन सीट पर जीत दर्ज की थी। सीतारमण राज्यसभा में कर्नाटक की प्रतिनिधित्व करती हैं और तमिलनाडु व तेलंगाना से भी काफी अच्छी तरह से परिचित हैं।वित्त मंत्री सीतारमण वर्तमान में कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य हैं। जयशंकर गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं। सहयोगी दलों भाजपा और जद (एस) के बीच मांड्या सीट के आवंटन को लेकर प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेता इसका समाधान निकालेंगे।

सिंघार के सवालों पर विजयवर्गीय का पलटवार, बढ़ा सियासी तापमान
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पेट लवर्स के भड़कने के बाद तलवार से हमले का आरोप
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
सरूपगंज पुलिस की दबिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Rajasthan News: अचरोल अस्पताल मुद्दे पर सदन में हंगामा
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
