जेल में बंद अमृतपाल सिंह लेगा सांसद पद की शपथ
अमृतसर। डिब्रूगढ़ की जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक व सांसद अमृतपाल सिंह को शपथ दिलाने के लिए चार दिन की पैरोल मिल गई है।डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी ने सांसद द्वारा आए आवेदन पर सारी जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसकी सिफारिश की गई है। पांच जुलाई से 9 जुलाई तक उसे यह पेरोल दी गई है। इसकी शर्ते भी जिला प्रशासन की तरफ से डिब्रूगढ़ जेल प्रशासन को बता दी गई है।पांच जुलाई को अमृतपाल सिंह शपथ लेगा। वह डिब्रूगढ़ जेल से ही सीधे संसद में जाएगा और वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के कमरे में वह शपथ लेगा। उल्लेखनीय है कि अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में अपने साथियों के साथ बंद है।
जेल में बंद रहने के दौरान ही उन्होंने खडूर साहिब की सीट से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को 1.97 लाख वोटो से हराया था।सांसद बनने के बाद उनके अमृतपाल सिंह के प्रवक्ता राजदेव सिंह खालसा और उनके वकील ईमान सिंह खारा उसे शपथ दिलाने के लिए मांग कर रहे थे। इस संबंधी अमृतपाल सिंह की तरफ से जेल सुपिरटेंडेंट को भी शपथ दिलाने के लिए पत्र लिखा गया था।यह पत्र जेल सुपरिटेंडेंट की तरफ से अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को भेजा गया। यहां से पंजाब सरकार और उसके पश्चात पंजाब सरकार ने लोकसभा स्पीकर को यह पत्र भेजा था। डिप्टी कमिश्नर की तरफ से ही सारी जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसकी सिफारिश की गई थी।जिसके पश्चात लोकसभा स्पीकर की तरफ से इसकी मंजूरी दी गई है। डिप्टी कमिश्नर घनशाम थोरी का कहना है कि चार दिन का पैरोल सांसद अमृतपाल को दिया गया है। इसकी सभी शर्ते भी डिब्रूगढ़ जेल को भेज दी गई है।

AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
कहा—कानून आमजन के लिए सुलभ और समझने योग्य होना चाहिए
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
