वेस्ट बैंक में इज़राइली गोलीबारी, 2 फ़िलिस्तीनियों की मौत
रामल्ला। इजराइली गोलीबारी में यहां 2 फिलिस्तीनियों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वेस्ट बैंक के नब्लस शहर के दक्षिण में इजराइल ने गोलीबारी की जिसमें कम से कम दो फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि मारे गए दोनों लोगों की पहचान कर ली गई है। इसके मुताबिक मृतकों में 30 वर्षीय अब्दुलरहमान माहेर बानी फादेल और 21 वर्षीय मोहम्मद अशरफ बानी जामे हैं। इस मामले में अकरबा के मेयर सलाह बानी जाबेर का कहना था कि कई बाशिंदों ने अकरबा शहर के उपनगर खिरबेट अल-तवील में फिलिस्तीनियों के एक समूह पर हमला किया, जिस कारण 2 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। इज़राइली सेना ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गत सात अक्टूबर को गाजा पट्टी में संघर्ष शुरू होने के बाद से, वेस्ट बैंक में इजराइलियों द्वारा 468 फिलिस्तीनियों को मारा गया है, जबकि 4,800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
