गाजा में स्कूल और दो घरों पर इजराइली हमला....34 की मौत
गाजा । मध्य गाजा में संयुक्त राष्ट्र के एक स्कूल और दो घरों पर इजराइली हवाई हमले में 19 महिलाओं और बच्चों सहित करीब 34 लोग मारे गए। अस्पताल अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। स्कूल में विस्थापित फलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी। इजराइली सेना ने कहा कि उसने नुसेरात शरणार्थी शिविर स्थित स्कूल के अंदर से हमले की योजना बना रहे हमास के चरमपंथियों को निशाना बनाया। गाजा में युद्ध अब 11वें महीने में प्रवेश कर चुका है, जिसमें हजारों लोग मारे जा चुके हैं। इजराइल और हमास उग्रवादी समूह के बीच युद्धविराम के लिए मध्यस्थता करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयास बार-बार बाधित होते रहे हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि इजराइल के हमलों में 19 महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 34 लोग मारे गए।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
