झगड़े में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, मजदूर को गंवानी पड़ी जान
खडूर साहिब। तरनतारन जिले के सीमांत गांव चीमा खुर्द में खजान सिंह (50) नामक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खजान सिंह ने दो गुटों के झगड़े में बीच-बचाव किया था। इसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई। वारदात से गुस्साए लोगों ने थाना सराय अमानत खां का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने 14 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चीमा खुर्द निवासी वरिंदर सिंह उर्फ राजा ने बताया कि उसके पिता खजान सिंह मजदूरी करते थे। उनके गांव के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए थे। राजा ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे उसके पिता खजान सिंह अपने घर के बाहर मौजूद थे। तब कुछ लोगों ने लोहे के कड़े से सुखमन सिंह व जोबनजीत सिंह पर हमला कर दिया। इससे वे दोनों लहूलुहान हो गए। उसके पिता ने आरोपियों को ऐसा करने से मना किया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
कुछ देर बाद हुसनप्रीत सिंह उर्फ हुसन, भलिंदर सिंह भीखी, यादू चीमा, तोता सिंह व 11 अज्ञात लोग दोबारा हथियारों से लैस होकर आए। दो युवकों ने पिस्टल से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली उसे पिता खजान सिंह के सिर पर लगी जिससे उनकी मौत हो गई। खजान सिंह के परिवार वालों ने उक्त गुंडागर्दी के खिलाफ थाना सराय अमानत खां के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जिसमें कांग्रेस के हलका इंचार्ज करनबीर सिंह बुर्ज, ब्लाॅक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरपाल सिंह जगतपुर, सरपंच गुरचरन सिंह खैरदीनके, मलकीत सिंह, गुरभेज सिंह चीमा, कुलजीत सिंह, गुरसेवक सिंह भी शामिल हुए। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि खजान सिंह के बेटे के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शमी को नजरअंदाज किए जाने की बात से गांगुली ने किया इनकार, बताया क्या है असली तस्वीर
चिदंबरम ने BRICS के नतीजों पर उठाए सवाल, थरूर ने बताया भारत के लिए रणनीतिक फायदा
52/2 के स्कोर पर पाकिस्तान का खेल थमा, इंग्लैंड की बढ़त अब भी 268 रन
बिग बॉस 20 में शुरू हुआ पहला बड़ा विवाद, यंग डीएसए और कनिका मान आमने-सामने
BRICS में आसान होगा व्यापार? पीयूष गोयल ने बाजार और भुगतान व्यवस्था पर दिया जोर
18 अमेरिकी सुरक्षित, लेकिन 70 अब भी लापता; नेपाल त्रासदी पर अमेरिका का बयान
बेटी के मामले में घिरे पिनाराई विजयन, BJP ने कहा- अब पद पर बने रहने का हक नहीं
40 नए शहर, 87 लाख वोटर और बड़ा फैसला… राजस्थान में आज किसके पक्ष में पड़ेगा जनादेश?
