चुनाव संबंधी गतिविधियों से बच्चों को दूर रखने के निर्देश
लुधियाना। Lok Sabha Election 2024: जिला चुनाव अधिकारी साक्षी साहनी ने सोमवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव-2024 से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी साहनी ने चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि में बच्चों के इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।
नियमों के अनुसार करें चुनाव: सहानी
साहनी ने चेतावनी देते कहा कि राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार में बच्चों को शामिल नहीं करना चाहिए, जिसमें बच्चे को वाहन या रैली में ले जाना, नारे लगाना, पोस्टर या पंपलेट बांटना या कोई अन्य चुनाव संबंधी गतिविधियां शामिल हैं।
इन आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी। यहां बता दे कि बीते दिनों रायकोट में शिरोमणि अकाली दल की चुनावी रैली के दौरान सुखबीर बादल पहुंचे थे, यहां पर बच्चा भी रैली में शामिल था। इसकी शिकायत चुनाव आयोग के पास की गई थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को दिए ये आदेश
जिला निर्वाचन अधिकारी साहनी ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से 24 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देने को भी कहा। उन्होंने मतदान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की समय सारणी को लेकर चर्चा करते बताया कि कर्मचारियों की पहली रैंडमाइजेशन 25 अप्रैल को होगी।
इसमें मतदान कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में फॉर्म 12-ए पर जानकारी दी जाएगी। ईवीएम की पहली रैंडमाइजेशन 2 मई को होगी। पांच मई को सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मतदान कर्मियों का पहला प्रशिक्षण देंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी साहनी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह भी बताया कि चुनाव के लिए गजट अधिसूचना 7 मई को जारी की जाएगी, नामांकन की अंतिम तिथि 14 मई होगी और नामांकन की जांच 15 मई को होगी। उम्मीदवार 17 मई तक नामांकन वापस ले सकते हैं। 1 जून को वोटिंग होगी, जबकि 4 जून को वोटों की गिनती होगी। बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त (जे) मेजर अमित सरीन के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
