दारोगा की दबंगई: लड़की के घर में घुसकर शादी का दबाव, थानेदारी गई
झारखंड में धनबाद पुलिस के एक दरोगा को इश्कबाजी महंगी पड़ गई है. यह दरोगा एक लड़की को पसंद करते थे और उससे शादी करना चाहते थे. जबकि लड़की और उसके घर वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे. बावजूद इसके दरोगा दल बल के साथ लड़की के घर में घुस गए और परिवार सहित थाने में लाकर बैठा दिया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद धनबाद के एसएसपी ने कड़ा एक्शन लिया है. मामला धनबाद के घनुडीह ओपी क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार दो दिन पहले धनबाद थाना क्षेत्र में बिनोद नगर निवासी में रहने वाली महिला के घर में आधी रात को घुस गए थे. उस समय उन्होंने महिला और उसके परिवार के लोगों को हड़काते हुए उनकी बेटी का हाथ मांगा. जब लड़की के घर वालों ने उन्हें मना कर दिया तो ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने पूरे परिवार को उठाकर थाने में बंद कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ है.
एसएसपी ने छीनी थानेदारी
इसी वीडियो पर संज्ञान लेते हुए धनबाद के एसएसपी हृदीप पी जनार्दन ने सोनू कुमार से थानेदारी छीन ली है. उन्हें घनुडीह ओपी से हटा कर ना केवल हरिहरपुर थाना भेज दिया है, बल्कि उन्हें चार्ज देने के बजाय जेएसआई बना दिया है. वहीं उनके स्थान पर पुलिस लाइन से सब-इंस्पेक्टर पंकज कुमार को भेजा है. पंकज कुमार इससे पहले कुमार धुबी ओपी के प्रभारी रह चुके हैं. दरोगा सोनू कुमार का जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उसमें वह एक घर में घुसकर महिला को हड़का रहे हैं.
दरोगा के खिलाफ होगी विभागीय जांच
पीड़ित महिला का आरोप है कि सोनू कुमार उनकी बेटी से जबरन शादी करना चाहते हैं. जबकि उन्होंने अपनी बेटी की शादी कहीं और तय कर रखी है. जब सोनू कुमार को रिश्ता करने से मना किया गया तो उन्होंने वर्दी का रौब झाड़ते हुए पूरे परिवार को ले जाकर थाने में बंद कर दिया था. यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर सोनू कुमार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
