मालदीव में ब्रिज का निर्माण कर रहा है भारत
पिछले काफी समय से भारत और मालदीव के बीच तनाव चल रहा है। इस बीच भारत अभी भी मालदीव में विकासकार्यों को लगातार गति देने पर काम कर रहा है। इसकी जानकारी खुद मालदीव के निर्माण एवं अवसंरचना मंत्रालय ने एक्स पर ट्वीट करके दी है।मालदीव के निर्माण एवं अवसंरचना मंत्रालय ने एक्स पर कहा, "आज निर्माण एवं अवसंरचना मंत्री डॉ. अब्दुल्ला मुत्तलिब और मालदीव में भारत के उच्चायुक्त मुनु महावर ने उच्चायोग के सीनियर अधिकारियों, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ थिलामेल ब्रिज साइट का निरीक्षण किया।"मंत्रालय ने आगे लिखा है, "इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने थिलामेल ब्रिज की प्रगति और वहां चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। परियोजना के प्रतिनिधि सलाहकार और ठेकेदारों ने अब्दुल्ला मुत्तलिब और मुनु महावर को जानकारी दी।"वहीं, मालदीव के निर्माण एवं अवसंरचना मंत्रालय के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए माले में भारत की एंबेसी ने कहा, "मालदीव में भारत की प्रमुख विकास साझेदारी परियोजना, ग्रेटर माले कनेक्टिविटी ब्रिज की जमीनी प्रगति देखकर खुशी हुई।"

चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
‘रील बनाते समय गई जान’… पति का दावा, परिवार ने जताई साजिश की आशंका
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य के खिलाफ अपशब्दों पर अखिलेश यादव का तीखा बयान
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
