आज केंद्रीय मंत्रियों के साथ अहम बैठक, हरियाणा बॉर्डर सील
पंजाब और हरियाणा के 26 किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच की पूरी तैयारी कर ली है। पंजाब में बड़ी संख्या में किसान हरियाणा बॉर्डर पर जमा होना शुरू हो गए हैं। इस बीच भारतीय किसान यूनियन उगराहां गुट के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने 16 फरवरी को भारत बंद का एलान किया है। उन्होंने सभी किसान संगठनों व कारोबारियों से इसे सफल बनाने की अपील की है। वहीं, हरियाणा सरकार ने पंजाब से लगती सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।15 जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इस बीच, 12 फरवरी को केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चंडीगढ़ में अहम बैठक होगी। दूसरे दौर की यह बैठक चंडीगढ़ में शाम पांच बजे सेक्टर-26 के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में होगी।बैठक में केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अलग-अलग किसान संगठनों के 10 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इससे पहले आठ फरवरी को किसान संगठनों और केंद्रीय मंत्रियों की एक दौर की बैठक हो चुकी है, जिसमें कुछ मांगें मानी गई थीं लेकिन एमएसपी को कानून बनाने समेत कुछ मांगों पर सहमति नहीं बन पाई थी।

नवरात्रि में मखाना खाने से मिलती है लंबे समय तक ऊर्जा
एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान
गुलाबी नमक या सेंधा नमक: सेहत के लिए कौन है बेहतर?
खतरे के पुल पर आस्था भारी, हजारों व्रती पहुंचे अर्घ्य देने
महंगे प्रोडक्ट नहीं, किचन इंग्रीडिएंट्स से पाएं ग्लोइंग स्किन
बदलता मौसम: 28 मार्च को फिर बरसेंगे बादल, आंधी की चेतावनी
एलपीजी की किल्लत, सिलेंडर बुकिंग में देरी से उपभोक्ता परेशान
जयपुर में गैस की कमी, ऑटो चालकों पर पड़ी भारी
16000 करोड़ की डील पर सोशल मीडिया में हलचल
एलपीजी की किल्लत, सिलेंडर बुकिंग में देरी से उपभोक्ता परेशान
