I am Sorry! चुनाव में हार के बाद क्या बोले Rishi Sunak
लंदन। ब्रिटेन के चुनाव में ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी की करारी हार हुई है। लेबर पार्टी ने इस आम चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। हार के बाद सुनक का बयान भी आया है। सुनक ने कहा मैंने जीत हासिल करने वाली लेबर पार्टी और उनके नेता कीर स्टारमर को बधाई के लिए फोन किया है।सुनक ने आगे कहा आज सत्ता शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सभी पक्षों की सद्भावना के साथ नए हाथों में चली जाएगी। सुनक ने कहा कि मैं कई अच्छे, मेहनती उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी लेता हूं, जो आज रात अपने अथक प्रयासों, अपने स्थानीय रिकॉर्ड और अपने समुदायों के प्रति समर्पण के बावजूद हार गए, जिसका मुझे खेद है।
बता दें कि ब्रिटेन के चुनाव में कीर स्टारमर की लेबर पार्टी को भारी बहुमत मिला है और सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार मिल रही है। 394 सीटों पर लेबर पार्टी जीत पा चुकी है, वहीं कंजर्वेटिव पार्टी अब तक 103 सीट जीती है। कुल 650 सीटों में से 326 सीटें बहुमत के लिए चाहिए होती हैं।लेबर पार्टी के नेता और ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने की राह पर चल रहे कीर स्टारमर ने मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से जीतने के बाद अपने विजय भाषण में 61 वर्षीय स्टारमर ने कहा कि चाहे लोगों ने उन्हें वोट दिया हो या नहीं, 'मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के हर व्यक्ति की सेवा करूंगा।'

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
