पति की बात बनी जानलेवा, नई नवेली दुल्हन ने उठाया खौफनाक कदम
बिहार के जमुई से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां 20 साल की नई नवेली दुल्हन का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला. लाश देख पति की चीख निकल गई. रोते-रोते वो बस एक ही बात कहने लगा- काश मैंने उसे मायके भेज दिया होता.
मृतका का नाम मंजरी कुमारी था. उसकी शादी अभी कुछ महीने पहले ही हुई थी. शुरुआत में तो सब कुछ सही चलता रहा. लेकिन बाद में उसे मायके की याद सताने लगी. वो बार-बार पति से कहती थी कि मुझे मायके भेज दो. मम्मी-पापा की याद आ रही है, लेकिन पति सोनू उसे किसी न किसी बहाने से रोक लेता था.
मंगलवार को मंजरी ने दोबारा सोनू से कहा कि मैं मायके जाना चाहती हूं. सोनू ने कहा- मैं धान बेचकर आता हूं, फिर तुम्हें मायके छोड़ आऊंगा. लेकिन ये बात मंजरी को रास न आई. वो कमरे में गई. साड़ी उठाई. उससे फांसी का फंदा बनाया. फिर उस फांसी के फंदे से झूल गई. सोनू जब घर लौटा तो यह नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. बीवी की लाश को देख वो चीखने-चिल्लाने लगा.
मायके न भेजे जाने से थी नाराज
सोनू की चीख सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां आ पहुंचे. तुरंत पुलिस को सूचना दे दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. सोनू से जब पुलिस ने पूछा कि मंजरी ने ऐसा कदम क्यों उठाया तो जवाब मिला-साहब मैं उसे मायके भेज देता तो ये सब न होता. वो रोज मायके जाने की जिद करती थी. लेकिन मैं उसे टाल देता था. आज मैंने सोचा था कि पत्नी को मायके छोड़ आऊंगा. लेकिन उससे पहले ही मंजरी ने आत्महत्या कर ली.
क्या बोले मृतका के पिता?
उधर, मृतका के पिता, गिरानी पासवान, ने थाने में आवेदन देकर स्पष्ट किया कि उनकी बेटी मंजरी ने आत्महत्या की है और इसमें ससुराल पक्ष की कोई गलती नहीं है. इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है. परिजनों के बयान के आधार पर फिलहाल किसी के खिलाफ कोई आरोप निर्धारित नहीं किया गया है.

विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
