पति ने देखी पत्नी की लाइव मौत, वीडियो कॉल कर फांसी के फंदे से लटकी महिला
बिहार के दरभंगा में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने पति से वीडियो कॉल पर लाइव होकर पंखे से लटक जान दे दी। महिला पिछले चार महीने से रहमगंज मोहल्ले में दीपू कुमार साह के मकान में किराएदार के रूप में रह रही थी।उसकी पहचान समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के दिवंगत रणधीर कुमार राय की 27 वर्षीय पुत्री शालिनी उर्फ बुलबुल के रूप में की गई।ससुराल मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के द्वारिका नगर में है। राजा कुमार मिश्रा पति हैं।सूचना मिलते ही दरोगा रत्न कुमार सदल बल पहुंचे। इसके बाद शव को उतारा। स्वजन को सूचना दी गई। पुलिस ने रूम से शव निकाला तो बेड पर वीडियो कॉल मोड में मोबाइल रखा था।
आशंका है कि सोमवार देर रात पति से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने किसी नुकीले चीज से पैर में खरोंच लगाई। खून निकलने लगा तो पति वीडियो कॉल पर ही था। कहासुनी के दौरान वह दुपट्टा लेकर पंखे से लटक गई।पुलिस ने उसके मोबाइल को घटनास्थल से बरामद किया है। मौत का राज मोबाइल की जांच से खुल सकता है। दरोगा रतन कुमार ने बताया कि महिला के स्वजन ने मामला दर्ज नहीं कराया है।ससुराल पक्ष के लोग भी नहीं पहुंचे हैं। यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके वाले को सौंप दिया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
