हिजबुल्ला ने गिराया इजरायली ड्रोन, गुस्साए इजराइल ने कर दी ताबड़तोड़ बमबारी
तेलअवीव । इजरायल ने पूर्वी लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर रविवार को जबरदस्त हवाई हमले किए हैं। दरअसल हिजबुल्ला के आंतकियों ने एक इजरायली ड्रोन मार गिराया है जिसके बाद से इजराइल भड़का हुआ है। इजरायल ने कहा है कि ये हमले हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया है। दोनों देशों में तनाव बढ़ने के साथ गोलीबारी जारी है। इजरायली सेना ने बयान में कहा है कि यह हमला ईरान समर्थित हिजबुल्ला द्वारा लेबनानी हवाई क्षेत्र में एक मानव रहित विमान को मार गिराने के जवाब में था, जिसकी पहचान हिजबुल्ला ने इजरायल निर्मित हर्मीस 900 ड्रोन के रूप में की थी।
इजरायली गोलाबारी में लगभग 270 हिजबुल्ला लड़ाके और लगभग 50 नागरिक मारे गए हैं। दक्षिणी लेबनान में भी लगभग 90,000 लोग विस्थापित हुए हैं, जबकि 96,000 से अधिक इजरायली देश के उत्तरी सीमा क्षेत्र से विस्थापित हुए हैं। अमेरिका और अन्य देशों ने हिजबुल्ला और इजरायल के बीच गोलीबारी के राजनयिक समाधान की मांग की है।
हिजबुल्ला ने साफ किया है, कि वह गाजा में युद्धविराम लागू होने से पहले गोलीबारी नहीं रोकेगा। सूत्रों ने बताया कि इजरायल ने सीरिया बॉर्डर के करीब जनता गांव में सशस्त्र समूह हिजबुल्ला के ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं।

धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
