जमशेदपुर में पिछले 40 घंटे से मूसलाधार बारिश
जमशेदपुर। पिछले 40 घंटों से जमशेदपुर में लगातार बारिश हो रही है, जिससे स्वर्णरेखा और खरकाई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।
सोनारी, कदमा और बागबेड़ा के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। चांडिल डैम का जलस्तर भी चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है, जिसके चार गेट खोले गए हैं।
ओडिशा के व्यांगबिल डैम खुलने से स्थिति और गंभीर हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदियों से दूर रहने की सलाह दी है। राहत टीमें तैयार हैं। 40 घंटे से जमशेदपुर में लगातार बारिश हो रही है।
जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूल खुले रहने से बच्चों एवं अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। कई स्कूलों में पानी रिस रहा है। सड़के जलमग्न हो गई है।
दो से पांच फीट तक जल जमाव हो गया है। सड़क पर चलत समय वाहन का आधा हिस्सा पूरी तरह डूब जा रहा है। निचले इलाकों में बने घरों में वर्षा का पानी घुस गया है। घरों में घुसे हुए पानी को लोग निकालने में लगे हैं।

सरकारी कामकाज से ज्यादा निजी ऐशो-आराम पर फोकस
व्यापारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प, बढ़ा तनाव
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी: 10 भर्ती परीक्षाएं तय, हजारों पदों पर निकली वैकेंसी
प्रमुख सचिव ने शासनादेश जारी कर प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया
पुलिस ने अपहरण-हत्या के मामले में आरोपीयों की पहचान की
सीजफायर का असर: तेल सस्ता होते ही Sensex-Nifty में जोरदार उछाल
सस्पेंड हुआ पुलिसकर्मी: टैक्सी ड्राइवर की आत्महत्या, 50 हजार रुपये की डिमांड पर जांच तेज
बिना वैध दस्तावेज भारत में रह रहे थे विदेशी नागरिक
‘48 घंटे घर से बाहर न निकलें’: ट्रंप के बयान के बाद ईरान में भारतीयों के लिए चेतावनी
झालावाड़ के स्कूल में पेड़ों पर लगे क्यूआर कोड से मिलती जानकारी
