छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 20 जुलाई से तगड़ा सिस्टम सक्रिय
छत्तीसगढ़ में अभी भी बारिश की स्थित उतनी अच्छी नहीं है। रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सरगुजा, सूरजपुर, बेमेतरा सहित 14 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसके साथ ही बलौदाबाजार, बलरामपुर, बस्तर, कबीरधाम सहित 12 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।
एक जून से लेकर 16 जुलाई तक की स्थिति में प्रदेश में 279.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि अब तक की स्थिति में 382.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार सामान्य से 27 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इस वर्ष जून महीने में भी बारिश सामान्य से कम हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 20 जुलाई से प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
मंगलवार सुबह से रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। बारिश थमने व धूप निकलने से थोड़ी उमस भी रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और बारिश की गतिविधि थोड़ी बढ़ने वाली है। विशेषकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि और ज्यादा बढ़ेगी।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे विदर्भ के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही वह ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 जुलाई से प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होगी।

सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुरक्षा कारणों से इंडियन एयरलाइंस को मिली उड़ान संबंधी नई सलाह
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा
अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली
पीएम मोदी की सक्रिय कूटनीति, पांच देशों के नेताओं को किया फोन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में उद्योग जगत के साथ औद्योगिक निवेश पर करेंगे संवाद
आनंद एक ऐसी सुखानुभूति है, जो अर्थ क्रय से नहीं, अंतस से होती है अनुभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षकों के लिए चेतावनी: सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी पर होगी कार्रवाई
PCC प्रमुख जीतू पटवारी का ऐलान: मेरे अलावा कोई राज्यसभा सीट पर नहीं जाएगा
चैत्र नवरात्रि पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात
