सोरेन की जमानत याचिका पर सिब्बल और एएसजी के बीच हुई तीखी बहस
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सर्वोच्च न्यायालय से मंगलवार को झटका लगा है। जमीन घोटाले में आरोपी हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। उनकी अंतरिम जमानत पर अदालत कल (22 मई) फिर विचार करेगी। वहीं, सुनवाई के दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू और कपिल सिब्बल के बीच तीखी नोक-झोंक हुई।
दोनों पक्षों के वकीलों में हुई तीखी बहस...
बेंच ने जब इस मामले के रूप बारे में पूछा तो कपिल सिब्बल ने कहा कि यह बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका है। इसी बीच एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने कपिल सिब्बल की बात को बीच में रोक दिया। कपिल सिब्बल ने कहा, कृपया आप बीच में न बोलें।
इसपर एसवी राजू ने कहा,"मैं तो बहस कोर्ट की मदद कर रहा हूं। इस पर कपिल सिब्बल ने कहा, मैं भी कोर्ट की मदद ही कर रहा हूं।"
कपिल सिब्बल ने कोर्ट से कहा, "इस मामले पर कल सुनवाई होनी चाहिए तो एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि मामले पर गर्मी की छुट्टी के बाद भी सुनवाई हो सकती है। हालांकि, बेंच ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मामला है। इस मामले पर कल सुनवाई होनी चाहिए।"
इसके बाद एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि अगर मेरे दखलअंदाजी से कपिल सिब्बल को बुरा लगा तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।
एएसजी के इस बयान पर जज ने कहा," जब दूसरे पक्ष के वकील दलील दे रहे हों तो आपको शांत रहना चाहिए। इसके बाद बेंच ने कहा कि मामले की सुनवाई कल होगी।"
जांच एजेंसी के केस मजबूत: कोर्ट
हेमंत सोरेन की ओर से पेश वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि निचली अदालत और उच्च न्यायालय में जो आधार रखे थे वो सुप्रीम कोर्ट में कैसे बदल गए। कपिल सिब्बल के दलील पर कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, जांच एजेंसी के केस मजबूत हैं।

भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
