स्वास्थ्य मंत्री ने करनाल सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण
करनाल जिला नागरिक अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। नागरिक अस्पताल में मिली कुछ खामियों को दूर करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार को निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण से अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री के अस्पताल से जाने के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।वीरवार को दोपहर दो बजे स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने जिला नागरिक प्रवेश किया और करीब आधे घंटे तक अस्पताल परिसर में ही रहे। सबसे पहले उन्होंने ओपीडी ब्लॉक में स्थापित आयुष विभाग की आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने आयुष विभाग की ओपीडी को बढ़ाने और दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने की हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने सीधे ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पर ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टरों व स्टाफ से बातचीत की। ट्रामा सेंटर की ओटी भी देखी। वहीं ट्रामा सेंटर के परिसर में स्वास्थ्य मंत्री ने ओर अधिक सफाई रखने की हिदायत दी क्योंकि यहां पर गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज होता है। ऐसे में गंदगी होने से उनके स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता है। इसके बाद मंत्री ने ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक कर सभी ओपीडी की जांच की और डॉक्टरों से मुलाकात की।

हाईकोर्ट में खुली JPSC की पोल! जेट परीक्षा में देरी पर अदालत ने लगाई फटकार, मांगा 1.75 लाख आवेदकों के सवालों का जवाब
Ranchi Crime News: दोस्त निकला हत्यारा, SUV से कुचलकर युवक की हत्या का खुलासा
रांची चुनाव 2026: महिला उम्मीदवारों का 'धन' देख दंग रह जाएंगे आप, 61% पत्नियां अपने पति से भी ज्यादा अमीर
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
