हरियाणा: लगातार दूसरे दिन कई जिलों में हुई बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में दूसरे दिन वीरवार को भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई और लोगों को झुलसाने वाली लू से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दो दिनों तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बारिश की गतिविधियां होंगी। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
फिलहाल पूर्वी पाकिस्तान, उत्तरी राजस्थान व दक्षिणी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण बादलों का निर्माण हो रहा है।इसके प्रभाव से वीरवार सुबह हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व पंचकूला में कहीं-कहीं तेज हवा व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई। इसका असर यह हुआ कि दिन के तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।यही नहीं प्रदेश के एक भी जिले में लू के हालात नहीं बने। इससे पहले बुधवार रात को भी तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई।

Ranchi Crime News: दोस्त निकला हत्यारा, SUV से कुचलकर युवक की हत्या का खुलासा
रांची चुनाव 2026: महिला उम्मीदवारों का 'धन' देख दंग रह जाएंगे आप, 61% पत्नियां अपने पति से भी ज्यादा अमीर
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
