हरियाणा: सराय औरंगाबाद गांव में स्क्रैप गोदाम में लगी आग
बहादुरगढ़ के नजदीक स्थित सराय औरंगाबाद गांव में शुक्रवार की देर रात एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन इस आग में 10 झुग्गियां खाक हो गई। सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।शुक्रवार की देर रात लगभग 1 बजे सराय औरंगाबाद गांव में एक स्क्रैप गोदाम में आग लगने से 10 झुग्गियां जलकर राख हो गई। इस आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग से झुग्गियां और स्क्रैप गोदाम जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना जैसे ही दमकल विभाग को मिली तो कर्मचारी तुरंत गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए।कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन आज देखते ही देखते प्लास्टिक में फैलती चली गई। इससे आग बुझाने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 8 घंटे में आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शनिवार की सुबह भी आग प्लास्टिक में रह रहकर सुलगती रही और धुआं उठता रहा। आग लगने के कारण आसमान में धुआं छाया था। आग लगने के कारण आसपास का वातावरण भी खराब हो गया। थाना सेक्टर 6 और दमकल विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

हाईकोर्ट में खुली JPSC की पोल! जेट परीक्षा में देरी पर अदालत ने लगाई फटकार, मांगा 1.75 लाख आवेदकों के सवालों का जवाब
Ranchi Crime News: दोस्त निकला हत्यारा, SUV से कुचलकर युवक की हत्या का खुलासा
रांची चुनाव 2026: महिला उम्मीदवारों का 'धन' देख दंग रह जाएंगे आप, 61% पत्नियां अपने पति से भी ज्यादा अमीर
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
