ओलावृष्टि और बारिश से हरियाणा में तबाही, रास्ते हुए बाधित
हिसार: कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को वीरवार रात को शिमला जैसी ठंड का अहसास हुआ। रात 12 बजे मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ 16 जिलों में वर्षा हुई।
कैथल, करनाल और पानीपत में ओलावृष्टि भी हुई। आंधी की वजह से खंभे और पेड़ टूट गए। अनाज मंडियों में गेहूं भीग गया। कई जगह गाड़ियों पर पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ। इसके बाद शुक्रवार दिन में आठ जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और सिरसा में वर्षा हुई।
सड़कों पर लगा जाम
जींद और हिसार में दो घरों पर आसमानी बिजली गिरने से खिड़कियों के शीशे टूट गए। दीवारों में दरारें आ गईं। लेंटर में गड्ढा हो गया। बिजली के उपकरण और तारें जल गई। गुरुग्राम में दिल्ली- जयपुर हाईवे पर नरसिंहपुर के पास जलभराव से मानेसर तक वाहन रेंगते आए।
औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में भी सब जगह जलभराव नजर आया। ग्रीन फील्ड अंडरपास में एक कार फंस गई। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ओर से सहायता मिलने पर कार को चालक सहित निकाल लिया गया। रेवाड़ी में रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग शुक्रवार को पांच घंटे से भी ज्यादा समय तक बाधित रहा। इसकी वजह से दस से ज्यादा ट्रेन प्रभावित हुई। इनमें लंबी दूरी के अलावा पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं।
125 गांवों में गुल रही बिजली
सिरसा के आधे से अधिक क्षेत्र में करीब 10 घंटे तो झज्जर में शहर समेत 125 गांवों में कई घंटे बिजली गुल रही। जींद में ट्रांसफार्मर गिरे। वहीं फतेहाबाद में करीब 10 गांवों में सात घंटे बिजली बंद रही। सीवरेज लाइन के गड्ढे में स्कूली वैन धंस गई। लोगों ने वैन में सवार 12 बच्चों को बाहर निकाला और ट्रैक्टर की सहायता से वैन को बाहर निकाला। कैथल, करनाल और पानीपत में ओलावृष्टि से सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है। पानीपत में करीब 250 एकड़ बेल वाली सब्जियां बर्बाद हुई हैं।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
