सरकार का बड़ा फैसला: अजय सेठ को IRDAI प्रमुख नियुक्त किया गया
व्यापार : सरकार ने गुरुवार को पूर्व वित्त व आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सरकार की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बीमा नियामक के अध्यक्ष के रूप में सेठ की नियुक्ति को तीन साल की अवधि के लिए या जब तक वह 65 वर्ष के नहीं हो जाते या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, मंजूरी दे दी है। कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सेठ चार साल के कार्यकाल के बाद इस साल जून में आर्थिक मामलों के सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए। आईआरडीएआई के चेयरमैन की नियुक्ति पद खाली होने के लगभग चार महीने बाद हुई है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
राज्यपाल बागडे से त्रिपुरा के राज्यपाल एन. इंद्रसेना रेड्डी की शिष्टाचार भेंट
