संसद में सरकार ने पेश की 'आर्थिक समीक्षा' रिपोर्ट
केंद्र सरकार ने महसूस किया है कि देश के विकास में कृषि क्षेत्र की अहम भूमिका के बावजूद इसे आधारभूत संरचनाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। खाद्य पदार्थों की महंगाई एवं किसानों की कम आय के साथ कई तरह की चुनौतियां हैं। आम बजट से एक दिन पहले सोमवार को संसद में प्रस्तुत आर्थिक समीक्षा में किसानों की आय बढ़ाने एवं आधुनिकीकरण के लिए निजी निवेश की जरूरत बताई गई है।
दशक भर के नीतिगत सुधारों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि कृषि में पिछले एक दशक में उच्च वृद्धि का आधार तैयार हो चुका है। अब विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नीचे से ऊपर तक बड़े सुधार की जरूरत है। प्रौद्योगिकी में विकास, खेती में नवाचार, बाजार की व्यवस्था, उर्वरक, जल एवं अन्य किफायती सुविधाओं में वृद्धि के साथ कृषि और उद्योग में संबंधों के विस्तार साथ खाद्य वस्तुओं के मूल्य को नियंत्रण में रखना भी जरूरी है।
संकेत स्पष्ट है कि सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर सुधार की दिशा में बढ़ना चाहती है ताकि किसानी की दशा तेज गति से बदले। समीक्षा में किसानों के कल्याण के लिए सब्सिडी को पर्याप्त नहीं बताया गया है। कहा गया है कि खाद और ऊर्जा में सबसे ज्यादा अनुदान है। कृषि में कुल निवेश का एक तिहाई सब्सिडी खाद एवं ऊर्जा के लिए ही दी जा रही है। यह दस वर्षों में दोगुना हो चुका है, मगर सब्सिडी के सहारे सिर्फ छोटी अवधि में ही किसानों की आय एवं उत्पादन में वृद्धि हो सकती है। किसानों के हित में पर्याप्त संसाधन खर्च हो रहा है, किंतु उस अनुपात में उन्हें फायदा नहीं मिल रहा है।

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
झारखंड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष का 'मर्डर', क्या वादियों में फिर लौटा दहशत का दौर? जानें पूरी मर्डर मिस्ट्री
झारखंड JPSC अभ्यर्थियों को CM सोरेन का 'महा-तोहफा'! कट ऑफ डेट में 4 साल की बड़ी छूट, जानें अब कौन-कौन भर सकेगा फॉर्म
झारखंड सियासत में भूचाल! SIR को लेकर सत्तापक्ष का बड़ा आरोप, बीजेपी ने बताया 'पॉलिटिकल ड्रामा'; जानें क्या है पूरा विवाद
झारखंड में अब नहीं चलेगा माफिया राज और हाथियों का आतंक! मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश, अवैध माइनिंग पर होगी सीधी जेल
बैतूल में दिल दहला देने वाली वारदात, माता-पिता और भाई की हत्या
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके
टैरिफ अवैध तो अब क्या: बौखलाए ट्रंप ने दुनियाभर पर लगाए अतरिक्त शुल्क, भारत को राहत या कुछ और? समझिए पूरा खेल
