सरकार ने कसा शिकंजा, 10 संविदा कर्मियों की सेवाएं खत्म और 14 निलंबित
चंडीगढ़ | हरियाणा में हड़ताल पर अड़े अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। महानिदेशालय ने दमकल विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह और महासचिव गुलशन भारद्वाज सहित कुल 10 प्रमुख कर्मचारी नेताओं की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
14 नियमित कर्मचारी निलंबित, काम पर लौटने का था अल्टीमेटम
कार्रवाई के तहत 14 नियमित दमकल कर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है। इससे पूर्व महानिदेशालय ने सभी कर्मचारियों को सुबह 9:00 बजे तक ड्यूटी पर लौटने के कड़े निर्देश दिए थे। हालांकि, यूनियन महासचिव गुलशन भारद्वाज का कहना है कि इस तरह की दंडात्मक कार्रवाई से वे पीछे हटने वाले नहीं हैं और मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
सफाई कर्मचारियों पर दर्ज हुई एफआईआर, नगर पालिका संघ में भी आक्रोश
उधर, हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने जानकारी दी कि हिसार में 25 और सोनीपत में 10 सफाई कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने भी स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों पर दर्ज किए जा रहे मुकदमों से आंदोलन खत्म नहीं होगा और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

‘टकराव नहीं, सहयोग जरूरी’, अंतरराष्ट्रीय मंच से PM मोदी ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश
जुलूस नहीं निकाल पाएंगी ममता, हाईकोर्ट ने जनसभा के लिए तय कीं कई शर्तें
1.80 करोड़ लेकर बेच दिया पेपर! JSSC CGL लीक मामले में CID जांच में बड़ा खुलासा
नदी पर पुल नहीं, बच्चों की राह बनी खतरनाक; बाराडीह में रोजाना जोखिम भरा सफर
जयपुर में इंडिगो फ्लाइट की अजीबोगरीब लैंडिंग, जमीन छूते ही फिर आसमान में पहुंचा विमान
दलीप ट्रॉफी 2026 पर ईस्ट जोन का कब्जा, पहली पारी की बढ़त से बना चैंपियन
BJP का बड़ा संगठनात्मक फैसला, किसान राजनीति की जिम्मेदारी फिर MP के नेताओं के हाथ
कौन हैं IAS निधि निवेदिता? ट्रांसफर के बाद उनके दिए आदेश निरस्त होने से चर्चा तेज
राजनांदगांव में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला, भाजपा नेता समेत 3 आरोपी नामजद
