नक्सलियों के दहशत से कांप रहा गोमिया....
गोमिया। गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित बड़की सीधाबारा पंचायत के खखंदो में गुरुवार की देर रात को नक्सली गतिविधियां एक बार से फिर सामने आई हैं। हथियार के साथ पहुंचे करीब एक दर्जन नक्सलियों ने यहां बन रहे उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य में लगे कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की और काम को भी बंद करा दिया। इस वारदात के बाद गुरुवार रात को ही यहां काम करने वाले कई मजदूर और ऑपरेटर कार्य स्थल से भाग गए।
लेवी व रंगदारी से जुड़ा है मामला
मारपीट में घायल पोकलेन ऑपरेटर अस्पताल जाने बात कह वहां से चला गया। मामला लेवी व रंगदारी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार रात को एक दर्जन की संख्या में हथियार से लैस वर्दीधारी नक्सली पहले निर्माण स्थल पर पहुंचे।
यहां काम करने वाले लोगों से नक्सलियों ने कार्यरत कंपनी के मुंशी के बारे में पूछा। यहां मौजूद कर्मियों ने मालूम नहीं होने की बात कही, जिसके बाद नक्सली आगे बढ़े और वहां मौजूद पोकलेन ऑपरेटर से पूछताछ करते हुए मुंशी का नाम और पता मांगने लगे।
नक्सलियों ने पोकलेन ऑपरेटर के साथ की मारपीट
ऑपरेटर ने कहा कि मुंशी फिलहाल खाना खाने गया हुआ है, वे थोड़ी देर इंतजार कर लें। कुछ देर इंतजार करने के बाद नक्सलियों ने पोकलेन ऑपरेटर से मुंशी का मोबाइल नंबर मांगा।
जिस पर ऑपरेटर ने कहा कि वह दो दिन पहले ही यहां काम करने आया है और उसे मुंशी का मोबाइल नंबर पता नहीं है। जिसके बाद नक्सली बिफर गए और उसे पीटते-पीटते कार्यस्थल से करीब दो सौ मीटर दूर ले गए।
इस दौरान नक्सलियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और बुरी तरह घायल कर दिया। काफी देर तक मारपीट करने के बाद भी जब वहां मुंशी नहीं पहुंचा तो कार्यस्थल पर ही मौजूद अन्य दो कर्मियों को नक्सलियों ने बुलाकर उन्हें भी जमकर पीटा। नक्सली काफी देर तक वहां डटे रहे और सभी को मारने की धमकी देते रहे।
लेवी को लेकर पहले भी यहां पहुंचे थे नक्सली
इधर, शुक्रवार सुबह आस-पास के ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पोकलेन आपरेटर शुक्रवार अहले सुबह तक वहां था और घायल अवस्था में खुद ही अस्पताल जाने की बात कर रहा था। जिसके बाद वहां कोई कर्मी नजर नहीं आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, पोकलेन ऑपरेटर कार्यस्थल से भागकर अपने घर हजारीबाग चला गया है। घायलों के पेट, पीठ, सीने और कमर में चोट लगी है। मुंशी ने बताया कि पोकलेन आपरेटर को दो-तीन दिन पहले ही यहां काम पर रखा गया था। मुंशी के पास उसका मोबाइल नंबर नहीं था।
बता दें कि यहां उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य महीनों से चल रहा है और संवेदक द्वारा निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार उच्च स्तरीय पुल निर्माण को लेकर पहले भी लेवी को लेकर यहां नक्सली पहुंचे थे।
नक्सली घटनाओं से थर्राता रहा है गोमिया
बता दें कि पिछले छह माह में गोमिया के कई क्षेत्रों में नक्सलियों की धमक दिखती रही है। कुछ माह पहले इसी गांव के पास नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी की बात कह पूर्व वार्ड सदस्य की बर्बर हत्या कर दी थी और पर्चे भी छोड़े थे। इसके बाद बीते माह ही झुमरा पहाड़ के पास सीआरपीएफ के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। हालांकि, नक्सली जंगल में भागने में सफल हो गए थे। घटना को लेकर आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
