पड़ोसी प्रेमी के घर युवती का शव बरामद, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
मोतिहारी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेमी के दरवाजे पर प्रेमिका का शव मिलने की खबर से गांव मे सनसनी फैल गयी. शव को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना पर पताही पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मृतक लड़की के परिजन प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं, प्रेमी समेत उसके परिजन घर छोड़ फरार बताए जा रहे है. पुलिस शव बरामद कर कर्रवाई में जुटी है.
शादीशुदा प्रेमी, कुंवारी प्रेमिका
दरअसल, घटना पताही थाना के खुटौना गांव की बताई जा रही है. प्रेमी मृतक लड़की का पड़ोसी है, जो शादीशुदा बताया जा रहा है. पताही थाना क्षेत्र के खुटौना गांव में पड़ोसी प्रेमी के दरवाजे से प्रेमिका का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गई. बताया जा रहा है कि लड़की के मोबाइल से कुछ सबूत पुलिस के हाथ लगे है जो 28 तारीख को बनाया गया है. ग्रामीणों की माने तो लड़की के भाई ने अपनी बहन और उसके शादीशुदा प्रेमी को कुछ दिन पहले समझाया भी था.
पड़ोसी प्रेमी के घर युवती का शव बरामद
पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मोहन सिंह के दरवाजे से एक युवती का शव बरामद कर कर्रवाई में जुट गई है. पुलिस के अनुसार, घटना प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. प्रेमी समेत उसके परिवार वाले घर छोड़ फरार बताए जा रहे है.
प्रेमी पर हत्या का आरोप
पकड़ीदयाल के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि खुटौना गांव के मोहन सिंह के दरवाजे से एक युवती का शव बरामद किया गया है. घटना प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. मृतिका के परिजनों की तरफ से प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
