आइब्रो और पलकों पर जमी रूसी से पाए छुटकारा
डॉ. गायत्री✍🏻.....
सर्दी के मौसम में लोगों की त्वचा में काफी बदलाव आता है। बहुत से लोग इस मौसम में डैंड्रफ से काफी परेशान रहते हैं। डैंड्रफ यानी कि रूसी का सामना तकरीबन हर किसी को ही करना पड़ता है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं।सिर के साथ-साथ आईब्रो और पलकों पर भी इस मौसम में रूसी जमने लगती है। ऐसे में इसका काफी ध्यान रखना पड़ता है। अगर आपकी त्वचा ज्यादा रूखी है, तो इसका असर आपकी आईब्रो और पलकों पर दिखने लगता है। बदलते मौसम में इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
अच्छे से रखें ध्यान
अगर आप नहीं चाहते कि आपके चेहरे पर रूसी दिखाई दे, तो अपने चेहरे का सही से ध्यान रखें। इसके लिए समय-समय पर चेहरा धोते रहें। इसके साथ ही चेहरे पर अच्छी क्वालिटी की क्रीम लगाएं। हफ्ते में कम से कम एक बार एलोवेरा जेल को आईब्रो पर जरूर लगाएं।
करें गुनगुने पानी का इस्तेमाल
अगर आपकी आईब्रो पर रूसी जमा हो गई है, तो इसे हटाने में जल्दबाजी कतई ना करें। इसके लिए एक कटोरी में गुनगुना पानी लें। अब इस पानी में एक सूती कपड़ा भिगो कर रूसी वाली जगह पर हल्के हाथ से मसाज करें। दिन में दो से तीन बार आप इस प्रक्रिया को दोहरा सकती हैं।
टी ट्री ऑयल
आईब्रो की रूसी को हटाने के लिए आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले टी ट्री ऑयल को गुनगुना करके एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद इसे ईयरबड की सहायता से आईब्रो पर लगाएं। कुछ ही दिन में आपको इससे राहत मिल जाएगी।
जैतून का तेल
इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, त्वचा के रूखेपन से लेकर ब्लैकहेड्स तक हटाने में कारगार होते हैं। आइब्रो ब्रश का इस्तेमाल करते हुए पलकों और भौंहों पर अच्छी तरह जैतून का तेल लगाएं और हलके हाथों से मसाज करें। इस मसाज के 5 मिनट बाद गुनगुने पानी में मलमल का कपड़ा भिगो कर इस ऑयल को साफ कर लें।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार चर्चा, साय ने गिनाईं पिछली सरकार की नाकामियां
मंदिरों से निकले फूलों का कमाल: रीवा में तैयार हो रहा इको-फ्रेंडली गुलाल
घुसपैठ का खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे थे 5 अफगानी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गौशालाओं के विस्तार और नई योजनाओं का संकेत
प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: गुस्साए पिता ने JCB चलाकर दामाद का मकान तोड़ा
न निवेश आया, न रोजगार सृजन—सरकारी दावों पर सवाल
36 बंदियों ने की आत्महत्या, जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल
200 बच्चों के नाम पर 400 थाली मध्यान्ह भोजन का बिल
प्रशासन ने कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की
भारत-फिलीपींस संबंधों को नई मजबूती देने की जिम्मेदारी
