PM मोदी की रूस यात्रा के बाद गार्सेटी का बड़ा बयान
भारत में अमेरिका के दूर एरिक गार्सेटी ने दिल्ली में आयोजित एक डिफेंस न्यूज कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया। उन्होंने इस कार्यक्रेम को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत-अमेरिका संबंदों पर प्रकाश डाला। गार्सेटी ने भारत-अमेरिका संबंधों को गहरा, पुराना और व्यापक बताया। इस कार्यक्रम में कई रक्षा विशेषज्ञ भी मौजूद थे। गार्सेटी ने कहा कि अमेरिका भारत में केवल अपना भविष्य नहीं देखता और भारत भी अमेरिका के साथ केवल अपना भविष्य नहीं देखता, बल्कि पूरी दुनिया हमारी दोस्ती में महान चीजें दे सकते हैं। स्पष्ट शब्दो में कहा जाए, तो कई ऐसे देश हैं, जो यह उम्मीद कर रहे हैं कि ये दोस्ती काम करेगा। उन्होंने कहा कि एशिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में आने वाली लहरों के खिलाफ अमेरिका और भारत एक शक्तिशाली हथियार के तरह काम करेंगे। बता दें कि गार्सेटी का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे के बाद आया।
एरिक गार्सेटी ने कहा, "मुझे लगता है कि हम दुनिया में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। अब कोई भी युद्ध दूर नहीं है और हमें केवल शांति के लिए खड़ा नहीं होना, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्रवाई करनी होगी कि जो लोग शांतिपूर्ण तरीके से नहीं खेलते उनकी युद्ध मशीने जारी न रहें। यह कुछ ऐसा है जिसे अमेरिका और भारत को एकसाथ जानने की जरूरत है।" उन्होंने आगे कहा, "पिछले तीन वर्षों में हमने ऐसे देशों को देखा है जिन्होंने संप्रभु सीमाओं को अनदेखा किया। मुझे यह याद दिलाने की जरूरत नहीं कि सीमाएं कितनी महत्वपूर्ण हैं। यह दुनिया में शांति का एक सिद्धांत है।"
भारत-अमेरिका के संबंध बहुत गहरे: गार्सेटी
अमेरिकी दूत ने बताया कि वह इस कार्यक्रम में भाषण देने, पढ़ाने या सिखाने नहीं आए हैं। वह यहां सुनने, सीखने और साझा मूल्यों को याद दिलाने के लिए उपस्थित हुए हैं। उन्होंने भारत-अमेरिका के संबंधों पर जोर देते हुए कहा, "भारत अमेरिका के साथ अपना भविष्य देखता है। अमेरिका भी भारत के साथ अपना भविष्य देखता है।" उन्होंने आगे कहा, "भारत और अमेरिका के बीच संबंध बहुत गहरा है। यह पहले से भी बहुत गहरा है। हमारा दिल और दिमाग एक है, लेकिन सवाल ये है कि क्या दो देश एकसाथ कदम बढ़ा सकता है और क्या ऐसे परिणामों को प्राप्त कर सकता है जो इस समय सुरक्षा खतरों से बच सकें।" गार्सेटी ने बताया कि हिंद-प्रशांत में न तो अमेरिका और न ही भारत आज इन खतरों से टिक पाएगा। उन्होंने भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी में से एक बताया।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
