दोस्त ने की हत्या, खुद पुलिस के सामने किया सरेंडर
सारण । बिहार के सारण के बगौछिया गांव में देर रात एक दोस्त ने अपने ही 18 वर्षीय साथी रोहित कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के कुछ घंटे बाद आरोपी आकाश कुमार ने खुद थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई।
पुलिस के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले मृतक रोहित और आरोपी आकाश के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इसी विवाद से आक्रोशित आकाश ने बदला लेने की ठान ली। उसने अपने एक पुराने चाकू में 50 रुपये खर्च कर धार लगवाई और रोहित को उसके घर से बाहर बुलाया।
आकाश रोहित को गांव में ही एक स्थान पर ले गया, जहाँ कथित तौर पर एक अन्य युवक भी मौजूद था। इसके बाद आकाश ने चाकू से रोहित के गले पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह करीब तीन बजे आकाश स्वयं जनता बाजार थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के समक्ष हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है। मृतक अनुसूचित जाति का बताया जाता है।

40 नए शहर, 87 लाख वोटर और बड़ा फैसला… राजस्थान में आज किसके पक्ष में पड़ेगा जनादेश?
चुनाव से पहले बालोतरा में बढ़ा तनाव, कांग्रेस-RLP कार्यकर्ताओं के बीच विवाद
राजस्थान निकाय चुनाव: मतदान के बीच बढ़ा तनाव, जयपुर से बाड़मेर तक बवाल
शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, संभावित प्रदर्शन पर भी नजर
चबूतरा तोड़ने को लेकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ता-पुत्र की हिरासत पर कोतवाली पहुंचे मंत्री
मंत्री संजय निषाद का बड़ा ऐलान, विनोद साहनी हत्याकांड में आज गोंडा में होगा घेराव
सीहोर में क्लोरीन गैस का कहर, 4 ग्रामीण अस्पताल में भर्ती; प्रशासन अलर्ट
छोटी शुरुआत, बड़ा मुकाम! UP के 8 स्टार्टअप पहुंचे अरबों डॉलर के वैल्यूएशन तक
‘हनुमान अंश’ पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, टैक्स फ्री करने को लेकर कही ये बात
सरकारी स्कूलों के खर्च पर सख्ती, प्रधानाचार्यों से मांगा जाएगा बच्चों के फंड का रिकॉर्ड
