एक ही परिवार के चार लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या
जामनगर | शहर के माधवबाग-1 में रहनेवाले धुवा परिवार के चार सदस्यों के आत्महत्या कर लेने की घटना से सनसनी फैल गई| सामूहिक आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है| जामनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है| जानकारी के मुताबिक जामनगर के माधवबाग-1 अशोक धुवा अपनी पत्नी लीलू धुवा, बेटे जिग्नेश धुवा और बेटी किंजल धुवा के साथ रहते थे| ब्रास पार्ट के व्यवसाय से जुड़े अशोक धुवा ने पत्नी, बेटा-बेटी के साथ बुधवार को जहरीली दवाई पीकर सामूहिक आत्महत्या कर ली| खबर पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जरूरी कार्यवाही कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जामनगर के जीजी अस्पताल में भेज दिया| धुवा परिवार ने आत्महत्या किन कारणों से की? इसका फिलहाल खुलासा नहीं हुआ| जामनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है|

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
