पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री से की मुलाकात
लंदन । पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 18 मार्च को ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर शिष्टाचार भेंट की। रिपोर्टों के अनुसार, यह एक अघोषित निजी बैठक थी, जहां दोनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चर्चा की। बैठक के बाद में पीएम सुनक के प्रवक्ता ने कहा कि ओबामा फाउंडेशन का काम कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ओबामा की टीम ने संपर्क किया और जाहिर तौर पर प्रधानमंत्री उनसे मिलकर और ओबामा फाउंडेशन के काम पर चर्चा करके बहुत खुश हुए।
बैठक के बाद, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के वफादार माने जाने वाले मेक अमेरिका ग्रेट अगेन या एमएजीए समर्थकों ने अटकलें लगाईं कि ओबामा विदेशी नेताओं से क्यों मिल रहे हैं। लोकप्रिय ट्रम्प समर्थक और रूढ़िवादी पत्रकार लॉरा लूमर ने पूछा कि ओबामा विश्व नेताओं के साथ निजी बैठकें क्यों कर रहे हैं?
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ ओबामा की निजी मुलाकात उन अटकलों के बीच हुई है, कि बाइडेन की उम्र के बारे में बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर उनकी पत्नी मिशेल ओबामा राष्ट्रपति पद के लिए हिस्सा ले सकती हैं।

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
