पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की
मुंबई । पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। दरअसल, शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन उद्धव ठाकरे विधानमंडल पहुंचे, जहां उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सूबे में सियासी पारा हाई है। वहीं इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
वहीं मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि यह सिर्फ सद्भावना मुलाकात थी, हम चुनाव नहीं जीत सके, महागठबंधन चुनाव जीत गया। इसलिए अब उम्मीद है कि महाराष्ट्र के हित में काम किया जाएगा। अब हम जनता के जरिए आवाज उठाने जा रहे हैं। इस खास मुलाकात को लेकर शिवसेना नेता और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा, आज हमारे पार्टी चीफ उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। हम भले ही विरोधी पक्ष में हैं और वे सत्ता पक्ष में हैं लेकिन फिर भी हम सभी जनता द्वारा चुनकर आए हुए विधायक हैं। साथ में काम करते हुए हमारी अपेक्षा है कि वे हमारी बात सुनें और विकास के कार्य आगे बढ़े। राजकीय विचारधारा अलग-अलग है। जिस पर बहस तो होती रहेगी लेकिन इस बहस से कुछ अच्छा निकले ये ही हमारा लक्ष्य है।

जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'
