हेल्दी स्किन के लिए फॉलो करें ये रूटीन
दिनभर के काम के बाद जिस तरह से हमारा शरीर सुस्त पड़ जाता है, ठीक उसी तरह हमारी स्किन भी रात होते-होते बेजान होने लगती है। बाहर निकलते समय कई तरह की गंदगी, प्रदूषण, सूरज की यूवी किरणों के अलावा हमारी स्किन को बहुत कुछ झेलना पड़ता है। ऐसे में दिन से ज्यादा रात के समय में स्किन को रिपेयर होने का समय मिल पाता है।
दरअसल, रात के समय में स्किन में ब्लड फ्लो का संचार अच्छे से होता है, जिससे कि स्किन को रिपेयर होने का अच्छा समय मिल पाता है। ऐसे में जानते हैं कि कैसे आप नाइट स्किन केयर रूटीन के साथ रात के समय में त्वचा का ख्याल रख अपनी स्किन को हमेशा के लिए जवान और चमकदार बना कर रख सकते हैं।
पहला स्टेप : रात के समय में दिनभर में स्किन पर लगाए गए अन्य प्रकार के प्रोडक्ट को पूरी तरह से हटा देना चाहिए। इसके लिए आप मेकअप रिमूवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर ऑयल बेस्ड कोई भी मेकअप रिमूवर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे स्किन ड्राई नहीं होगी।
दूसरा स्टेप : क्लींजिंग नाइट स्किन केयर रूटीन का दूसरा स्टेप है, जिसमें आप अपनी त्वचा के मुताबिक किसी भी क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से पोर्स को साफ करने में मदद मिलती है।
तीसरा स्टेप : तीसरे स्टेप में पूरे चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करें। ऑयली स्किन के लिए यह स्टेप जरूरी है।
चौथा स्टेप : चौथे स्टेप में स्किन पर सीरम का इस्तेमाल करें। इसके अप्लाई करने से स्किन को कई प्रकार की समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है। अपनी स्किन के हिसाब से सीरम का चुनाव करना जरूरी है।
पांचवा स्टेप : नाइट स्किन केयर रूटीन का पांचवा स्टेप सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत ही जरूरी होता है। स्किन को मॉइस्चराइज करने से डैमेज स्किन रिपेयर होने लगती है। यह स्किन को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद करते हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार चर्चा, साय ने गिनाईं पिछली सरकार की नाकामियां
मंदिरों से निकले फूलों का कमाल: रीवा में तैयार हो रहा इको-फ्रेंडली गुलाल
घुसपैठ का खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे थे 5 अफगानी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गौशालाओं के विस्तार और नई योजनाओं का संकेत
प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: गुस्साए पिता ने JCB चलाकर दामाद का मकान तोड़ा
न निवेश आया, न रोजगार सृजन—सरकारी दावों पर सवाल
36 बंदियों ने की आत्महत्या, जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल
200 बच्चों के नाम पर 400 थाली मध्यान्ह भोजन का बिल
प्रशासन ने कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की
भारत-फिलीपींस संबंधों को नई मजबूती देने की जिम्मेदारी
