पाकिस्तान के कुर्रम में यात्री वैन पर गोलीबारी, 38 लोगों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम इलाके में एक यात्री वैन पर बंदूक से हमला किया गया, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई. ऐसा बताया जा रहा है कि कुर्रम के पाराचिनार से काफिले में जा रहे यात्री वैन को निशाना बनाया गया है. जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका
खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम इलाके में हुए आंतकी हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने नहीं ली है. पाकिस्तान की सेना भी यह जानकारी नहीं दी है कि इसके पीछे कौन शामिल है. THQ अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि इलाज के लिए घायलों को जिले के विभिन्न अस्पतालों और कुछ को पेशावर रेफर किया जा रहा है. कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पाकिस्तान की समाचार एजेंसी के मुताबिक केपी के मुख्य सचिव ने बताया कि मृतकों संख्या बढ़ने की संभावना है.
कुर्रम हमले में घायलों का इलाज जारी
इससे पहले पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को संयुक्त जांच चौकी से टकरा दिया, जिससे 12 सुरक्षाकर्मी मारे गए. सेना ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया था कि इसके बाद हुई मुठभेड़ में छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
