फैक्ट्री में आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। अग्निशमन अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। शुक्र है कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया, पिंपरी चिंचवड़ इलाके में चिखली के कुदलवाड़ी इलाके में सुबह 8.10 मिनट पर आग लगी है।कॉल के जरिए सूचना देने के बाद दमकल की गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए। अधिकारी ने आगे बताया, आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, इसको लेकर अभी तक कोई और अपडेट सामने नहीं आया है।

20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
