एसी ब्लास्ट के बाद अस्पताल में लगी आग, एक की मौत
आईटीआई चौक स्थित वीके न्यूरोकेयर एंड ट्रामा रिसर्च अस्पताल में रविवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां एयर कंडिशनर बॉक्स में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इसके बाद पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया। परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना तो इमरजेंसी में अस्पताल में दाखिल गंभीर हालत वाले मरीजों को रेस्क्यू कर दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा।गंभीर हालत वाले 18 मरीजों को शिफ्ट करने में सबसे अधिक भागदौड़ करनी पड़ी। इससे उनकी स्वास्थ्य सेवा भी प्रभावित हुई। एक महिला मरीज जींद के गांव रेवर की मंजीत कौर की शिफ्टिंग के बाद दूसरे निजी अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें एक सड़क हादसे में घायल होने पर सुबह ही वीके न्यूरो केयर एंड ट्रामा रिसर्च अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
चिकित्सकों के अनुसार, मंजीत कौर की मौत की वजह भी हादसे में लगी गंभीर चोट रहीं। वीके अस्पताल में हुए हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि यहां शाम साढ़े पांच बजे प्रथम तल पर आईसीयू के पास जनरल वार्ड के बाहर लगे एसी में शार्ट सर्किट के कारण जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट के बाद एसी की तारों में लगी आग की चिंगारी ने गैलरी के अन्य सामान को चपेट में ले लिया। हालांकि आग तेजी से नहीं भड़क पाई लेकिन धुएं ने पूरे परिसर को अपनी जिद में ले लिया।जिस समय घटना हुई तब प्रथम व द्वितीय तल पर आईसीयू व जनरल वार्ड में 18 मरीज भर्ती थे। मौके पर मौजूद स्टाफ कर्मियों, सिक्योरिटी गार्ड ने सबसे पहले मरीजों को अस्पताल से बाहर निकालकर शिफ्ट करना शुरू कर दिया।

2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं
