रिंकू से पहले रियान को उतारने पर भड़के प्रशंसक
पल्लेकेले । भारत और श्रीलंका के बीच हुए पहले टी20 मैच में भी रिंकू सिंह को निचले क्रम पर उतारा गया जबकि रिंकू टी20 में भारतीय टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। इससे प्रशंसकों को लग रहा है कि आईपीएल में केकेआर की ओर से खेलते समय जिस प्रकार का व्यवहार कोच गौतम गंभीर उनके साथ करते थे अब भी वही कर रहे हैं। 17वें ओवर में जब हार्दिक पंड्या का विकेट गिरा तो सभी को उम्मीद थी कि रिंकू को भेजा जाएगा पर उनकी जगह रियान पराग को भेज दिया।
वहीं रिंकू जब बल्लेबाज करने उतरे तो केवल 11 ही गेंद बचीं थीं। रिंकू को रियान के बाद बल्लेबाजी के लिए उतारने की वजह से सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने गंभीर के तरीके पर नाराजगी जतायी है। आईपीएल 2024 के दौरान भी केकेआर की ओर से रिंकू को काफी कम गेंदें खेलने का अवसर मिला था। अभी तक उनका बल्लेबाजी क्रम भी तय नहीं हुआ है जबकि रिंकू ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
