गुरुग्राम में बारिश के पानी में फैला करंट, तीन की मौत
गुरुग्राम। गुरुग्राम में बीती रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक गुरुग्राम से अपने घर लौट रहे थे और इस दौरान फुटपाथ किनारे स्ट्रीट लाइट की लाइन खुली पड़ी थी और यह हादसे का कारण बन गई। तार खुले होने से बारिश के बाद सड़क किनारे भरे पानी में करंट फैल गया और तीनों की जान चली गई। मृतकों की पहचान दिवेश जयपाल और वीजा, उजमा के तौर पर हुई है। परिजनों का आरोप है कि जिस तरह से सड़क के किनारे तार खुले पड़े थे यह बिजली विभाग की लापरवाही है जिस कारण यह हादसा हुआ है।
100 करोड़ के फ्लैट में घुसा पानी, यहां रहते हैं नेता और आईएएस अधिकारी
गुरुग्राम को मिलेनियम सिटी भी कहा जाता है लेकिन बारिश के बाद यहां सड़कें तालाब बन जाती हैं। शहर में पिछले साल ही एक फ्लैट 100 करोड़ रुपए में बिका था, लेकिन इस बारिश में उस फ्लैट में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि देर रात हुई बारिश में गोल्फ कोर्स रोड पर गोल्फ लिंक्स में पानी भर गया।
पुराने गुरुग्राम में भी पानी भर गया
गोल्फ लिंक्स शहर का सबसे वीआईपी क्षेत्र है। यहां प्रदेश और देश के बड़े नेताओं, आईएएस अधिकारियों के अलावा बड़े बिल्डरों के घर हैं। इस इलाके के साथ सुशांत लोक, ओल्ड दिल्ली रोड, दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे और डीएलएफ फेस एक के साथ साथ पुराने गुरुग्राम में भी पानी भर गया। यही वजह रही कि गुरुवार को कई स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी और ऑनलाइन क्लास के आदेश जारी कर दिए हैं। रात को लोगों को एक किलोमीटर का सफर तय करने में तीन से चार घंटे लग गए। एक तरह से लोग गाड़ियों में कैद हो गए थे। सोशल मीडिया पर सरकार ओर प्रशाशन के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है, जहां लोग शहर के इस हालात के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम कौन सी? 2007 से 2026 तक, देखें पूरी लिस्ट
भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत
चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
निवेशकों को राहत: युद्ध की छाया में भी अमेरिकी शेयर बाजार ने दिखाई ताकत, इतने फीसदी मजबूत हुआ एसएंडपी 500
मवेशी को लेकर शुरू हुई कहासुनी बनी खून-खराबा, 5 लोगों ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा वार
