समय से ज्यादा देर तक बार खुला रखने के आरोप में आठ गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पुणे में एक बार को तय समय से ज्यादा देर तक खुला रखने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ चार पुलिस कर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। एक वीडियो के जारी होने के बाद ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस वीडियो में पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज कॉलेज रोड पर स्थित एक बार में कुछ लोगों को नशीली दवाओं जैसे पदार्थ के साथ देखा गया था। पुलिस के अनुसार, बार रविवार की सुबह पांच बजे तक खुला था। यहां तय समय से ज्यादा देर तक शराब बेचा गया। पुणे में रात के डेढ़ बजे तक बार और पब को खुला रखने की अनुमति है।
वीडियो जारी होने के बाद की गई कार्रवाई
पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, "हमने लिक्विड लेजर लाउंज (एल3) के मालिक और कर्मचारी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।" गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, महाराष्ट्र पुलिस एक्ट, महाराष्ट्र निषेध अधिनियम और सिगरेट और अन्य तंबाकु उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
