हज यात्रियों की मौत के बाद एक्शन में मिस्र
काहिरा। हाल के दिनों में विभिन्न देशों से आए हजारों लोग सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान गंभीर परिस्थितियों में मारे गए। लोगों के मरने का मुख्य कारण भीषण गर्मी रहा सऊदी अरब में तापमान 51 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। वहीं, मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने शनिवार को 16 पर्यटन कंपनियों को उनके लाइसेंस रद करने का आदेश दे दिया है।अरब राजनयिकों ने इस सप्ताह की शुरुआत में एएफपी को बताया कि मिस्रवासियों की 658 मौतें हुईं, जिनमें से 630 अपंजीकृत तीर्थयात्री थे। इसको लेकर मिस्र प्रशासन काफी गंभीर हो गया है। ट्रैवल एजेंटों ने हज यात्रियों को सऊदी अरब अवैध रूप से भेजा जिसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।मिस्र कैबिनेट ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने इन कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने, उनके प्रबंधकों को सरकारी अभियोजक के पास भेजने और उन तीर्थयात्रियों के परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए जुर्माना लगाने का आदेश दिया है, जिनकी वजह से उनकी मौत हो गई।वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सऊदी सरकार ने हज के दो सबसे व्यस्त दिनों में 577 मौतों की पुष्टि की है। शनिवार को, जब तीर्थयात्री माउंट अराफात पर तेज धूप में घंटों प्रार्थना के लिए एकत्र हुए और और रविवार को जब उन्होंने मीना में "शैतान को पत्थर मारने" की रस्म में भाग लिया।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
