बालों के लिए वरदान से कम नहीं है अंडा
बच्चों से लेकर बड़ों तक को अंडे का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसा मानना है कि अंडे में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं, वो शरीर को काफी लाभ पहुंचाते हैं। इसी के चलते डॉक्टर्स भी लोगों को अंडा खाने की सलाह देते हैं।अंडे के सेवन से बाल आंतरिक रूप से मजबूत होते हैं लेकिन बहुत से लोग हैं जो अंडे का सेवन नहीं करते हैं, ऐसे में वो अंडे का हेयर मास्क बनाकर उसे अपने बालों में लगा सकते हैं। आज के लेख में हम आपको अंडे से कुछ ऐसे हेयर मास्क बनाना सिखाने जा रहे हैं, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इन्हें बनाना काफी आसान हैं, जिस वजह से आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।
अंडा- नारियल तेल
अंडे में तेल या नारियल का तेल मिलाकर एक मास्क तैयार करें। इसे बालों पर लगाने से बालों की नमी बरकरार रहती है। इससे बाल मुलायम हो जाते हैं।
अंडा-जोजोबा ऑयल
इसे बनाने के लिए सबसे पहले अंडे में जोजोबा ऑयल मिलाकर स्मूद सा मास्क बनाएं। कुछ देर लगाने के बाद बालों को सही से धो लें। इसे बालों पर लगाने से बाल मजबूत और चमकदार हो सकते हैं।
अंडा-आंवला
इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले दो अंडों को अच्छे से फेंट कर उसमें आंवले का एक बड़ा चम्मच पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस मास्क को अपने बालों पर जड़ से लेकर ऊपर तक अच्छे से लगाएं। ये बालों के लिए काफी फायदेमंद है।
अंडा और एलोवेरा जेल
अंडे में थोड़ा सा फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाकर आप इसे बालों में लगा सकते हैं। ये बालों के लिए काफी फायदेमंद रहता है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 फ़रवरी 2026)
छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार चर्चा, साय ने गिनाईं पिछली सरकार की नाकामियां
मंदिरों से निकले फूलों का कमाल: रीवा में तैयार हो रहा इको-फ्रेंडली गुलाल
घुसपैठ का खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे थे 5 अफगानी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गौशालाओं के विस्तार और नई योजनाओं का संकेत
प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: गुस्साए पिता ने JCB चलाकर दामाद का मकान तोड़ा
न निवेश आया, न रोजगार सृजन—सरकारी दावों पर सवाल
36 बंदियों ने की आत्महत्या, जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल
200 बच्चों के नाम पर 400 थाली मध्यान्ह भोजन का बिल
प्रशासन ने कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की
