जमीन कारोबारी कुशवाहा से ईडी और तीन दिनों तक करेगी पूछताछ
रांची। ईडी ने जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को फिर से दूसरी बार रिमांड पर लिया है। शेखर कुशवाहा की तीन दिनों की रिमांड अवधि पूरी हो गयी थी। जिसके बाद ईडी ने रांची पीएमएलए कोर्ट में उसे मंगलवार को पेश किया। इस दौरान ईडी ने कोर्ट से रिमांड अवधि बढ़ाने की अनुमति मांगी। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीले सुने के बाद रिमांड अवधि बढ़ाने की इजाजत दे दी है।अब ईडी कुशवाहा से और तीन दिनों तक पूछताछ कर सकेगी। जैसा कि मालूम है ईडी के जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि शेखर कुशवाहा ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर फर्जी डीड बनाया था। इसमें प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह, इरशाद अंसारी, अफसर अली और सरकारी कर्मी भानु प्रताप प्रसाद शामिल थे। जीमन को हड़पने के लिए 1971 का फर्जी डीड बनाया था। इस पूरे खेल में बड़गाई अंचल के तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप ने अहम भूमिका निभाई थी। शेखर ने इन सबके साथ मिलकर सबसे पहले बरियातू की 4.83 एकड़ की जमीन के रैयत जितुआ भोक्ता का नाम बदल कर समरेंद्र चंद्र घोषाल का नाम दस्तावेज पर चढ़ाया। इसके साथ ही गैरमजरूआ जमीन को समान्य खाते की जमीन में बदल दिया गया। इस कांड से जुड़े सभी सहयोगी को ईडी ने शेखर कुशवाह के गिरफ्तारी के पूर्व में ही जेल का रास्ता दिखा दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
