दिल्ली स्थित आवास पहुंची ईडी की टीम, आवास पर नहीं मिले हेमंत सोरेन
रांची जमीन घोटाला मामले में पूछताछ को लेकर ईडी की टीम सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पहुंच गई। हेमंत सोरेन अपने आवास पर नहीं मिले। ईडी के अधिकारी वहां 13 घंटे तक डटी रही। काफी देर बाद भी जब मुख्यमंत्री आवास नहीं पहंचे, तो टीम वहां के ड्राइवर व अन्य स्टाफ को लेकर मुख्यमंत्री को ढूंढने दिल्ली में एक-दो संभावित स्थानों पर भी पहुंचे।
झारखंड में सियासी माहौल गर्म
इधर, इस घटना को लेकर दिल्ली से रांची तक हड़कंप मचा रहा। दिनभर हेमंत की गिरफ्तारी और उसके बाद के सत्ता के समीकरणों को लेकर भी अटकलें लगाई जाती रहीं।
तेजी से बदलते घटनाक्रमों और बढ़ते दबाव के बीच सोमवार को ही सीएम की ओर ईडी को मेल भेजकर यह सूचना दी गई कि हेमंत सोरेन 31 जनवरी को पूछताछ के लिए रांची में उपलब्ध रहेंगे। ईडी उनसे सीएम आवास आकर पूछताछ कर सकती है। हेमंत पर शिकंजा कसता देख झारखंड में सियासी माहौल भी गर्म हो गया है। राज्य में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।
सीएम आवास के 100 मीटर के दायरे में धारा 144
इस बीच, आज रांची में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक है। विधायकों दोपहर तक रांची पहुंच जाएंगे। सभी को अपने साथ जरूरी सामान साथ लाने के लिए कहा गया है। पूरी तैयारी के साथ आने का निर्देश है। रांची में सीएम आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू की गई है।
क्या आदिवासी होना पाप?: झामुमो नेता
झामुमो नेता मनोज पांडे इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है, एक निर्वाचित सरकार एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को परेशान कर रही है, क्या आदिवासी होना पाप है? हेमंत सोरेन ईडी को बता चुके हैं कि वह 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगे, ईडी ने खुद 31 जनवरी की समय सीमा दी थी, तो 29 जनवरी को जांच क्यों की गई, इतनी बेचैनी क्यों? वह एक चहेते मुख्यमंत्री हैं, भगोड़े नहीं...यह झारखंड की जनता और आदिवासियों का अपमान है।

ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
