बिहार शिक्षा विभाग में अजीब मामला, मृत टीचर की ट्रेनिंग के लिए ड्यूटी लगाई गई
बिहार का शिक्षा विभाग अक्सर सुर्खियों में रहता है. अब शिक्षा विभाग ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके कारण अधिकारियों की फजीहत हो रही है. दरअसल, यहां एक मृत शिक्षिका को भी ट्रेनिंग लेने का फरमान जारी कर दिया गया है. यह अजब कारनामा हुआ है मोतिहारी जिले में.
जानकारी के मुताबिक, यहां छतौनी स्थित डायट में शिक्षा विभाग के द्वारा प्रस्तावित शिक्षकों के लिए एफएलएन तथा आईसीटी प्रशिक्षण में मृत शिक्षिका का नाम जारी कर दिया. राज्य शिक्षा,शोध एवं प्रशिक्षण के निदेशक द्वारा ई-शिक्षा पोर्टलपर अपलोड किये गये सतत् विकास योजना के तहत कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 17 से 21 मार्च तक आयोजित किया गया है. इसके लिए विभिन्न विद्यालयों के 250 शिक्षकों का चयन किया गया है.
इन शिक्षकों में क्रमांक 22 पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर कोटवा में पदस्थापित रानी कुमारी जिनका शिक्षक कोड 220602101606 का नाम शामिल है,जिनकी मृत्युपिछले दिसम्बर में ही हो चुकी है. परिजनों ने बताया कि रानी कुमारी की असामयिक मृत्यु की सूचना विभागीय अधिकारियों को समय पर दे दी गई थी.
नालंदा का गजब मामला
एक सप्ताह पहले नालंदा में फिजिकल एजुकेशन के टीचर को बिहार बोर्ड की और से पूर्व में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में साइंस के पेपर की मूल्यांकन के लिए नियुक्त कर दिया था. जानकारी के मुताबिक, एकंगरसराय स्थित डीन प्लस टू स्कूल चम्हेडी के पीटी यानि शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को साइंस की कॉपी चेक करने के लिए बोर्ड के द्वारा नियुक्ति पत्र थमा दिया गया. हालांकि शिक्षक ने पदभार ग्रहण नहीं किया और निर्धारित मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर केंद्राधीक्षक को अपनी अस्वीकृति भी जाहिर कर दी.
प्रतिक्रिया:
-
शिक्षा विभाग की इस गलती को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने विभाग का मजाक उड़ाया है।
-
शिक्षक संगठनों ने इस मामले पर नाराजगी व्यक्त की है और विभाग को ऐसी घटनाओं से बचने की सलाह दी है।
-
इस लापरवाही के कारण शिक्षा विभाग की आलोचना हो रही है, और इसे "भूत" द्वारा ट्रेनिंग देने का मजाक उड़ाया जा रहा है।
यह मामला बिहार शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और डेटा प्रबंधन की गंभीरता को उजागर करता है।

विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
