न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना कहा...
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों झारखंड में है। वहीं, गोड्डा में न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर खड़े थे। गोड्डा के सरकंडा चौक पर राहुल गांधी ने लोगों के साथ संवाद किया।
इस दौरान राहुल गांधी ने किसान, मजदूर, युवा और महिला के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मुखर होकर लड़ाई तेज करने का आह्वान किया।
कॉलेज मोड़ में भी हजारों लोग सड़क किनारे राहुल को देखने और सुनने खड़े है। राहुल गांधी एक जीप पर सवार होकर लोगों से संवाद करते हुए आगे बढ़ रहे है। राहुल गांधी के साथ प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, जयराम रमेश, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव आदि हैं।
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
सरैयाहाट में न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में आइएनडीआइए की सरकार बनी तो पूरे देश में जातीय जनगणना कराया जाएगा। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में पीएम मोदी ने किसान और युवाओं को ठगने का काम है। रोजगार नहीं दिया है।
हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए धर्म और नफरत की राजनीति करने वालों को बेनकाब करने आए हैं। सबके बीच मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आगे यह भी कहा कि शत प्रतिशत कांग्रेस की सरकार आएगी। भाजपा के लोग देश में हिंसा फैला रहे हैं। अडाणी-अंबानी पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों ने बेरोजगार को रोजगार नहीं दिया है।
पीएम मोदी से किसान-युवा नाराज- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे ये कहा कि देश के किसान-मजदूर नरेंद्र मोदी से नाराज हैं। एकजुट होकर विरोध जताया तो तीनों काला कानूनों को केंद्र सरकार ने वापस लिया। राहुल ने भीड़ को नारा देते देते हुए कहा कि अब यही नारा लगाना है भारत जोड़ो नफरत छोड़ो। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार गरीब-आदिवासियों के साथ अन्याय कर रही है।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
तबादला नीति पर गरमाया सदन, दिलावर-जूली आमने-सामने
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
