बारिश के मौसम में इस प्रकार करें मेकअप
बरसात के मौसम में मेकअप ठीक बनाये रखना सबसे कठिन होता है। ऐसे मौसम में नमी और बारिश की वजह से महिलाओं को मेकअप के फैलने का डर बना रहता है। जिससे वे परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप मेकअप करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें, तो आपकी यह समस्या दूर हो सकती है।
वाटर प्रूफ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें
मानसून में वाटर प्रूफ प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। बारिश में भीगने पर भी आपका मेकअप खराब नहीं होगा।
मॉइश्चराइजर
दूसरे मौसम की तरह मानसून में भी स्किन को हैल्दी और हाईड्रैटिड रखने के लिए मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। इसलिए मेकअप करने से पहले मॉइश्चराइजर या प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपके मेकअप को अच्छा बेस मिलेगा और यह लंबे समय तक बना रहेगा।
पैंसिल लिपस्टिक
मानसून में मैट लिपस्टिक लगाना ज्यादा अच्छा रहता है। आप चाहें तो पैंसिल लिपस्टिक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे लिपस्टिक भीगने पर भी खराब नहीं होगी। ऐसे मौसम में आप पिंक या सॉफ्ट ब्राऊन शेड्स की लिप पैंसिल लगा सकती हैं।
क्रीम की जगह पाउडर आधारित मेकअप करें
ज्यादातर महिलाएं मानसून के मौसम में मेकअप करते समय क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जो सही नहीं। फाऊंडेशन, कंसीलर और कंपैक्ट का ज्यादा इस्तेमाल न करें। इसकी जगह पाउडर बेस्ड मेकअप करें। इससे आपको मेकअप में मैट इफैक्ट मिलेगा।
पेस्टल या फिर बेज शेड्स आई मेकअप करें
बारिश के मौसम में आंखों के लिए क्रीम बेस्ड आईशैडो ही यूज करें। लाइनर लगाने के लिए क्रीम बेस्ड पैन लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दिनों पेस्टल या फिर बेज शेड्स आई मेकअप अच्छा रहता है।

ब्रह्म मुहूर्त में जागना शुभ संकेत या स्लीप डिसऑर्डर की निशानी?
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 फ़रवरी 2026)
छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार चर्चा, साय ने गिनाईं पिछली सरकार की नाकामियां
मंदिरों से निकले फूलों का कमाल: रीवा में तैयार हो रहा इको-फ्रेंडली गुलाल
घुसपैठ का खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे थे 5 अफगानी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गौशालाओं के विस्तार और नई योजनाओं का संकेत
प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: गुस्साए पिता ने JCB चलाकर दामाद का मकान तोड़ा
न निवेश आया, न रोजगार सृजन—सरकारी दावों पर सवाल
36 बंदियों ने की आत्महत्या, जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल
200 बच्चों के नाम पर 400 थाली मध्यान्ह भोजन का बिल
