अंबिकापुर में जिला स्तरीय राज्योत्सव 05 नवंबर को
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर अंबिकापुर जिला मुख्यालय में 05 नवंबर को कला केंद्र मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे। कार्यक्रम में विधायक सर्व राजेश अग्रवाल, प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के महापौर डॉ अजय तिर्की एवं जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष मधु सिंह शामिल होंगी।
कलेक्टर विलास भोसकर तथा एसपी योगेश पटेल ने सोमवार को समारोह स्थल पर कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा, साफ-सफाई, स्टॉल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें विभागीय योजनाओं के की जानकारी के साथ ही विभागों द्वारा विकास पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
समारोह में विद्यालय-महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा गीत-संगीत, नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर हमर पारा तुंहर पारा फेम छत्तीसगढ़ी लोक गायक सुनील मानिकपुरी द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं गायिका हिमांगी त्रिपाठी, गायक राहुल मण्डल, प्रियांशु मिश्रा, गायिका शताक्षी वर्मा भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही नीरा यादव एवं सृष्टि भदौरिया द्वारा शास्त्रीय नृत्य, रामदल द्वारा शैला नृत्य, रिदम बैण्ड द्वारा प्रस्तुति, गौरव एण्ड टीम द्वारा आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति भी दी जायेगी।

लक्षण, फैलाव और बचाव—जानिए ‘Cicada’ वैरिएंट की पूरी जानकारी
तनाव के बीच एक्शन में भारतीय नौसेना, होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट
IMF ने पाकिस्तान के लिए खोला खजाना, 1.2 अरब डॉलर सहायता पर सहमति
Hindustan Petroleum Corporation Limited का बड़ा बयान, कहा—फ्यूल सप्लाई पूरी तरह सामान्य
आपूर्ति संकट से महंगाई बढ़ने के आसार, West Asia हालात बने चिंता
नेपाल की सियासत में हलचल: केपी शर्मा ओली गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, बैन हटाकर शुरू होगा टेलीकास्ट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू, 30 फ्लाइट्स के साथ नया एविएशन हब तैयार
कप्तानों की फॉर्म पर नजर, कौन आगे कौन पीछे?
पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम, तृणमूल की पकड़ पर भाजपा की नजर
