दो युवकों के बीच विवाद, एक की मौत
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला इलाके में दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे को छत से धक्का दे दिया। इस घटना में नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, यह घटना शनिवार देर रात की है। उरला पुलिस के मुताबिक शनिवार रात बिरगांव निवासी संतोष सोनी (36) की मोहल्ले के ही देवा विश्वकर्मा (32) से किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि उसने गुस्से में आकर संतोष को घर के छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट आने के कारण संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी देवा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे घटना के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल से पहले तैयारियां तेज कीं
सरकार का बड़ा फैसला, राशन वितरण प्रणाली में बदलाव लागू।
ईरान की खोर्रमशहर-4 मिसाइल बनी चर्चा का केंद्र
विवाद के बाद मारपीट, कई श्रद्धालु घायल हुए।
एक अप्रैल से टोल दरों में बढ़ोतरी, जेब पर असर तय।
युवाओं को साधने के लिए नए अभियान में जुटा वामदल।
गिरिराज जी की परिक्रमा में शामिल हुईं द्रौपदी मुर्मू
इलाज के लिए आए परिवार की संदिग्ध हालात में मौत।
छोटी बात पर बड़ा झगड़ा, दो बार हुई मारपीट
क्षेत्र में सुरक्षा हालात को देखते हुए लिया गया फैसला
