नॉर्वे के डॉक्टर का घिनौना सच, 94 महिलाओं के साथ किया यौन शोषण
यूरोप के देश नॉर्वे में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, नॉर्वे में गांव के एक डॉक्टर ने 87 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले को नॉर्वे के इतिहास का सबसे बड़ा यौन शोषण कांड बताया जा रहा है। बता दें पिछले 20 साल से लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
55 साल के आरोपी डॉक्टर आर्ने बाय पर 94 महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप है। इनमें से दो महिलाएं तो उस समय नाबालिग थीं। सबसे बड़ी पीड़िता 67 साल की है, जबकि सबसे कम उम्र की पीड़िता 14 और 15 साल की हैं।
पूर्व म्युनिसिपल सुपरिटेंडेंट बाय ने तीन मामलों में रेप और 35 इस तरह के मामलों में अपने पद का दुरुपयोग किया है, उन्हें 21 साल तक जेल की सजा हो सकती है। पुलिस ने इस मामले में 6,000 घंटे से ज्यादा का खतरनाक वीडियो बरामद किया है। वीडियो में ये भी देखा गया है कि मरीजों की जानकारी के बिना उनका गायनोकोलॉजिकल टेस्ट हुआ है।
घटना से संबंधित आरोपपत्र भी सामने आया है। आरोपपत्र के मुताबिक, बाय ने बिना किसी मेडिकल कारण के महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में ‘बोतल जैसी’ एक बेलनाकार वस्तु डाली। एक महिला ने अदालत में बताया कि डॉक्टर ने उनके साथ जो किया, वह इतना दर्दनाक था कि उन्हें लगा कि वह ‘मर जाएंगी’।
साथ ही अदालत में कई दर्दनाक वीडियो दिखाए गए, जिन्हें बाय ने जांच के दौरान रिकॉर्ड किया था। सरकारी वकील रिचर्ड हाउगेन लिंग ने इस मामले में सुनवाई की, उन्होंने इस दौरान कहा, ‘हमारे पास हमले की वीडियो रिकॉर्डिंग है। इस मामले में हमारे पास सबूत के तौर पर पुख्ता सबूत हैं। आरोपपत्र के जुर्म को वीडियो के जरिये समझाया जा सकता है।’

इसी अवधि में 541 मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट
बीकॉम और एमकॉम छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों से ऑफर
Election Commission of India ने तेज की चुनावी तैयारियां, CEC का अहम दौरा
विधानसभा में उठा मुद्दा, दोनों पक्षों ने रखा अपना पक्ष
NCERT किताब में सामग्री पर CJI की नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट में तीखी टिप्पणी
सुबह-सुबह पहुंची Income Tax Department की टीम, दस्तावेज खंगाले जा रहे
किसानों को मिलेगा जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए समर्पित प्लेटफॉर्म
इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट को रफ्तार, सुरंग निर्माण का काम जल्द शुरू
